120 पेटी शराब समेत एक काबू, दो फरार
थाना कैंट पुलिस ने लुधियाना के दो युवकों समेत तीन पर किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना कैंट में पड़ती चुंगी नंबर-सात के पास पुलिस ने एक कैंटर से 120 पेटी शराब की पकड़ी है। कैंटर में सवार तीन आरोपियों में से एक को पुलिस ने काबू कर लिया। दो चकमा देकर फरार हो गए। थाना कैंट पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक थाना कैंट के एएसआई सुखदेव सिंह को सूचना मिली थी कि दो नंबर में शराब आ रही है। पुलिस ने चुंगी नंबर-सात के पास मंगलवार की रात को नाकाबंदी की। जैसे ही वहां से शराब की पेटियों से लदा कैंटर गुजरा उसे रुकने का इशारा किया। कैंटर के रुकने पर उसकी तलाशी लेने पर 95 पेटी शराब की संतरा मार्का और 25 पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। कैंटर में मौजूद आरोपी शराब का कोई हिसाब-किताब नहीं दे सके। पुलिस ने कैंटर में सवार पवनदीप सिंह वासी नानक नगर जिला लुधियाना को काबू कर लिया। रोमी वासी बजीदपुर जिला फिरोजपुर व राम वासी लुधियाना पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने शराब की पेटियों से लदा कैंटर अपने कब्जे में कर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
-----------------