फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान नहर से मिले आढ़ती और परिजनों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान नहर से मिले आढ़ती और परिजनों के शव
विज्ञापन

तीन मार्च से परिवार सहित लापता था आढ़ती
अमर उजाला ब्यूरो
मलोट (मुक्तसर)।
गांव सरावां बोदला से बीते दिनों लापता हुए आढ़ती व उसके पारिवारिक सदस्यों के शव शुक्रवार को राजस्थान नहर से गांव थेहड़ी के पास से कार समेत बरामद हुए हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल मलोट पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

राजस्थान नहर की सफाई का कार्य शुरू करने के लिए वहां पानी का स्तर कम किया गया है। पानी कम होने से शुक्रवार को गांव थेहड़ी के पास लोगों ने नहर में एक कार देखी। लोगों ने तुरंत ही गिद्दड़बाहा पुलिस को इसकी सूचना दी। डीएसपी राजपाल हुंदल ने पहले से ही आढ़ती परिवार के गुम होने का मामला दर्ज होने से थाना कबरवाला को सूचना दी थी। इसके बाद थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। कार में बलजिंदर कौर, उसकी बहू सुखदीप कौर और सुखदीप के बेटे लवइंदर के शव थे। कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था। आसपास तलाश करने के बाद आढ़ती महावीर सिंह का शव भी मिल गया जिसकी पहचान महावीर सिंह के नौकर ने की। गांव सरांवा बोदला निवासी महावीर सिंह (32) गांव में आढ़त का काम करता था। वह तीन मार्च की सुबह करीब पांच बजे अपनी पत्नी सुखदीप कौर (30) को दवा दिलवाने के लिए अपनी मां बलजिंदर कौर (60) और बेटे लवइंदर सिंह (7) के साथ आल्टो कार में सवार होकर घर से मलोट जाने के लिए निकला था। जबकि पीछे वह घर में अपने बुजुर्ग पिता दरबारा ङ्क्षसह को छोड़ गए थे। बाद में वह वापस नहीं लौटे तो दरबारा सिंह ने पांच मार्च को उनकी गुमशुदगी की रिपोट दर्ज करवाई थी। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि चारों शवों की शिनाख्त हो चुकी है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें