फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ रुपये के लिए श्रमिक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सौ रुपये के लिए श्रमिक की हत्या
विज्ञापन

शव रेलवे ट्रैक पर फेंका, छह पर केस दर्ज, चार हिरासत में
भरत नगर में होली के दिन हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
गुरु नानक पुरा के पास भरत नगर में महज तीन सौ रुपये के लिए छह हमलावरों ने एक श्रमिक की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। वारदात होली के दिन घटी, मामला सामने आने के बाद जहां जीआरपी ने शव को अस्पताल भेज दिया है, वहीं चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
श्रमिक बबूल की पत्नी भूरी देवी ने बताया कि होली के दिन नशे में धुत्त छह लोग उनके कमरे में घुस गए। वह उसके पति से मारपीट करने लगे। उसने कहा कि उसके चीखने पर भी कोई उसके पति को बचाने नहीं आया। आरोपी बबलू को पीटते-पीटते रेलवे लाइन के पास ले गए और उसको ट्रैक पर फेंककर चले गए। भूरी देवी के मुताबिक जब वह वहां पहुंचती, बबलू की मौत हो चुकी थी। छह आरोपी फरार हो गए थे। मृतक बबलू की तीन बेटियां हैं। वह मजदूरी कर अपना परिवार पाल रहा था। पत्नी के अनुसार बबलू ने सब्जी विक्रेता कुलदीप का 300 रुपये देना था। इसके लिए सब्जी विक्रेता कुलदीप ने कुछ स्थानीय लड़कों को साथ लेकर होली वाले दिन मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू की हत्या के बाद जब आरोपी अपनी बाइक उठाने उसके घर पहुंचे तो बाजार के लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। सभी 6 लड़के अपनी बाइक छोड़ फरार हो गए। बबलू की पत्नी व आसपास के लोगों ने उसके शव को शवगृह में रखवा दिया था। शनिवार को बबलू के रिश्तेदार गांव से आए तो भूरी देवी ने सारा मामला बताया और आरोपियों की मोटरसाइकिल भी दिखाई। रिश्तेदारों ने मामले को जीआरपी तक पहुंचाया और तब जाकर पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें