फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी एक्सचेंजर को गोली मारी और पैसों भरा बैग छीनकर फरार हो गए 3 युवक

Sat, 03 Mar 2018 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
तीन नकाबपोश युवकों ने मनी एक्सचेंजर को गोली मारी और पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। तलवंडी भाई में तीन नकाबपोश लुटेरे एक मनी एक्सचेंजर को पिस्तौल से गोली मार जख्मी कर पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। खून में लथपथ पीड़ित को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन


थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित के बयान पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित खूबी खुराना (40) निवासी गली नंबर-चार, वार्ड नंबर-एक, तलवंडी भाई ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकान बंद कर एक्टिवा पर रात के समय घर लौट रहा था। वह जैसे ही अपने घर के पास गली में घुसा तो नकाबपोश तीन लुटेरों ने उसे रोक लिया।

कापा और पिस्तौल के बल पर उससे पैसों से भरा बैग छीन लिया। जब लुटेरे भागने लगे तो खूबी ने शोर मचाना शुरू किया। तीन लुटेरों में से एक ने पिस्तौल से गोली दाग दी, जो उसके दाएं पांव के घुटने के ऊपर जाकर लगी। इससे खूबी गंभीर रूप से जख्मी हो कर वहीं गिर गया। वहां से गुजरने वाले लोगों ने उसे उठाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


वहां पर उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे मोगा के सरकारी अस्पताल में रेफर किया। खूबी ने पुलिस को बताया कि बैग में तीन हजार रुपये, एक आधार कार्ड और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने खूबी के बयान पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना की जांच पड़ताल एएसआई पाल सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें