खनन के आरोप में दो गिरफ्तार
रेत से लदे तीन टिप्पर, दो ट्रक और आठ ट्रैक्टर-ट्राली बरामद
एक जेसीबी और दो पॉपलाइन मशीन मिली
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना मक्खू पुलिस ने त्रिकोण चौक के पास छापामारी कर रेत खनन कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रेत के गड्ढे के पास से रेत से लदे तीन टिप्पर, दो ट्रक और आठ ट्रैक्टर-ट्राली के अलावा एक जेसीबी, दो पॉपलाइन बरामद हुई है। थाना मक्खू पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद कर बीस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक एएसआई सुरजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली कि त्रिकोणी चौक के पास अवैध तरीके से रेत खनन हो रहा है। पुलिस ने बताई हुई जगह पर छापामारी की। वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र वासी इकरालियां जिला हनुमानगढ़ राजस्थान व सोनू वासी मुरादपुर जिला तरनतारन को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस को रेत गड्ढे से रेत से भरे तीन टिप्पर, दो ट्रक व आठ ट्रैक्टर-ट्राली के अलावा दो पॉपलाइन मशीन व एक जेबीसी मशीन बरामद हुई है।
उल्लेखनीय है कि जलालाबाद में रेत माफिया ने एक टीवी चैनल टीम पर हमलाकर चार लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। उक्त टीम रेत खनन की कवरेज करने गई थी।