फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में एक क मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोटकपूरा (फरीदकोट)। दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
बाजाखाना से सटे गांव डोड के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बोलेरो चालक को भी गंभीर चोटें लगी। मृतक की पहचान गांव बहिबल कलां निवासी अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अमरजीत सिंह बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में बाजाखाना-भगता भाईका रोड पर बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वह सड़क पर गिर गया। सिर पर गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे के चलते बोलेरो चालक गावा सिंह को भी गंभीर चोटें लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा स्थानीय रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ। रविवार सुबह बाइकों की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बलतेज सिंह बाइक पर चौक वाली साइड से श्री मुक्तसर साहिब की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब वह आगे जा रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने लगा तो सामने से आ रही बाइक जिसे राहुल धमीजा चला रहा था उसकी बाइक से टकरा गया। घटनाक्रम के दौरान ही पास से गुजर रहे ट्रक का टायर फट गया था। पहले संभावना जताई जा रही कि धमाके के कारण यह हादसा हुआ है लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि हादसा टकराने से हुआ है।
----------
फोटो 24एफआरडीपी01
कोटकपूरा में रेलवे ओवरब्रिज के पास हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें