फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में खुद डीजे बंद करवाने पहुंच गए एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। शादी समारोह में देर रात तक डीजे चलाने वाले संचालकों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार देर रात एसपी दिवाकर शर्मा ने ऊना, मैहतपुर, संतोषगढ़ एवं टाहलीवाल स्थित मैरिज पैलेज में चल रहे कार्यक्रमों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पाया कि साढे़ 11 बजे भी ऊंची आवाज में डीजे बज रहे है। इसके बाद एसपी खुद टीम सहित शादी समारोह में पहुंच गए और डीजे सिस्टम को बंद करवा। डीजे का जब्त कर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस की कार्रवाई से डीजे संचालकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बीते दिनों डीजे संचालकों और होटल मालिकों के साथ बैठक कर 10 बजे के बाद डीजे न बजाने के निर्देश दिए थे। बैठक के दौरान पुलिस ने साफ कहा था कि यदि कोई डीजे संचालक देर रात तक डीजे बजाता पाया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पिछले सप्ताह कोटला कलां व झलेड़ा में दो डीजे जब्त किए हैं। शनिवार रात 11 बजे से 2 बजे तक एसपी दिवाकर निरीक्षण करने खुद फील्ड में उतर गए। उन्होंने मैहतपुर, संतोषगढ़ और टाहलीवाल स्थित मैरिज पैलेस और शादी समारोह में औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जलग्रां में साढ़े 11 बजे शादी समारोह में औचक निरीक्षण को पहुंचे एसपी ने पाया कि रात को भी ऊंची आवाज में डीजे बज रहा हैं। एसपी खुद समारोह में पहुंच गए और डीजे को जब्त करते हुए संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि डीजे संचालकों को हिदायतें दी गई है। लेकिन कई जगह बावजूद इसके नियमों की उल्लंघना की जा रही है। इसी के तहत पुलिस ने जलग्रां में डीजे बजाने पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें