फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पांच लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में नौकरी का झांसा देकर पांच लाख ठगे
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना सिटी पुलिस ने एक युवक को शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर पांच लाख ठगने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सौदा दस लाख रुपये में तय हुआ था। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह (23) वासी हस्ती वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मुलाकात करणदीप सिंह व अमनदीप कौर वासी वार्ड नंबर-आठ बस्ती माछियां जीरा के साथ हुई। दोनों ने उसे शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने के लिए दस लाख की मांग की थी। गुरप्रीत ने पांच लाख एडवांस में दे दिए थे। 5 लाख नौकरी लगने के बाद देना तय हुआ था। काफी समय बीतने के बाद भी गुरप्रीत को शिक्षा विभाग में नौकरी नहीं दिलवाई तो गुरप्रीत ने अपनी पांच लाख की धनराशि वापस मांगी। वहीं आरोपियों ने ली हुई धनराशि देने से साफ इनकार कर दिया। गुरप्रीत सिंह ने एसएसपी फिरोजपुर को शिकायत दी। पूरे मामले की तहकीकात होने के बाद थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार आरोपी करणदीप सिंह और अमनदीप कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इसकी जांच एएसआई जसपाल सिंह कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें