फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ सैर कर रहे बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। नरोट मेहरा में पिता के साथ सैर कर रहे छह वर्ष के बेटे को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक राघव निवासी नरोट मेहरा का रहने वाला था। घटना के बाद बाइक चालक फरार हो गया। पिता के मुताबिक बाइक चालक नरोट मेहरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर शाम की है। सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल में पहली कक्षा का छात्र राघव अपने पिता महिंद्रपाल के साथ घर के पास ही सैर कर रहा था। इस दौरान आए बाइक सवार ने पीछे से राघव के बीच टक्कर मार दी। इससे राघव सिर के बल नीचे गिरकर लहूलुहान हो गया। पिता महिंद्रपाल स्थानीय लोगों की मदद से घायल बेटे को पहले कोटली स्थित प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। राघव की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
पठानकोट के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती घायल राघव की शनिवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि बाइक सवार ने कोई नशा किया हुआ था। उधर मामले की जांच कर रहे सदर थाने के सब इंस्पेक्टर सतिंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिता महिंद्रपाल के बयान पर बाइक सवार नरोट मेहरा निवासी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शनिवार को पुलिस ने सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें