फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी समर्थकों ने सिटी थाना में घुसकर एसएचओ समेत तीन मुलाजिमों को बुरी तरह पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएचओ से मारपीट कर गैरइरादतन हत्या के आरोपी को छुड़ाया
विज्ञापन

कांग्रेस समर्थकों ने सिटी थाना में घुसकर की तीन पुलिसवालों से मारपीट, एक की हालत गंभीर
नाके पर कार से मुलाजिमों को कुचलने का प्रयास करने के आरोपी को पकड़ा था, चार नामजद समेत बीस पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। क्षेत्र में कांग्रेसी विधायक के समर्थकों का पुलिस के साथ मारपीट का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात को कांग्रेसी समर्थकों ने थाना सिटी पुलिस में घुस कर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस मुलाजिमों को बुरी तरह पीटा और अपने साथी को छुड़ाकर ले गए। तीनों मुलाजिमों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना सिटी पुलिस ने चार कांग्रेसी समर्थकों को नामजद कर बीस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कांग्रेस के तीन समर्थक तो ऐसे हैं जिनकी कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी के साथ फोटो के बैनर क्षेत्र में जगह-जगह लगे हैं। रविवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि बाकी की धरपकड़ जारी है। फिरोजपुर में कांग्रेसी समर्थकों और पुलिस के बीच मारपीट की तीसरी घटना है।
थाना सिटी प्रभारी चंद्रशेखर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वाल्मीकि चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। वहां से एक कार गुजरी जिसे रुकने का इशारा किया गया। आरोपी कार को भगाकर ले जाने लगे और मुलाजिमों को कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने कार को थोड़ी दूरी पर रुकवा लिया। कार में रितिक और ऋषि सवार थे। पुलिस मुलाजिम कार के कागज चेक करने लगे तो ऋषि कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने रितिक को काबू कर लिया। रितिक पर धारा 307, 353, 186,148 के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी के मुताबिक जब रितिक को थाना लेकर गए तो ऋषि, राकेश और परमजीत सिंह समेत बीस लोगों ने थाने पर हमला बोल दिया। पुलिस मुलाजिमों का कहना है कि आरोपियों ने एसएचओ चंद्रशेखर के चेंबर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। जब वहां खड़े मुलाजिम थाना मुखी को छुड़वाने का प्रयास करने लगे तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की, उनकी वर्दी फाड़ दी और आरोपी रितिक को छुड़ाकर ले गए। इसके बाद एसएचओ समेत तीन मुलाजिमों को अस्पताल में दाखिल करवाया। दो का इलाज करने के बाद डाक्टरों ने छुट्टी दे दी, जबकि सिपाही सुरजीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना सिटी पुलिस ने रितिक, ऋषि, राकेश, परमजीत को नामजद कर बीस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार रविवार शाम को पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को काबू किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई जसबीर सिंह का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें