फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेल के समीप व्यक्ति से पकड़ी चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर परेल के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 152 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस थाना चंबा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान मचलू राम पुत्र भागू राम निवासी गांव ढांगू डाकघर प्रीणा तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर पुलिस चौकी की टीम चंबा-पठानकोट मार्ग परेल के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान बालू की तरफ से एक व्यक्ति पैदल हाथ में बैग लिए आ रहा था। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति का पीछा किया और कुछ ही दूर पर उसे पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मचलू राम बताया। पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उससे 152 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस छानबीन कर रही है आरोपी चरस किसे बेचने के लिए जा रहा था। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परेल के समीप एक व्यक्ति को 152 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें