फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शश शर्मा व बेटे पर कातिलाना हमला करने वाले दो गिरफ्तार, दलबीरा है मास्टरमाइंड

विज्ञापन
विज्ञापन
शशि शर्मा और बेटे पर हमले के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में जेल से रिहा हुए दलबीरा के खिलाफ केस की पैरवी कर रहे थे शशि शर्मा
पैसों के लेन देन का भी निकला विवाद, पुलिस कर रही बाकी हमलावरों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पुलिस ने मानवाधिकार संगठन के जिला प्रधान शशि शर्मा और उनके बेटे सार्थक शर्मा पर कातिलाना हमला करने वाले गैंग के दो सदस्यों को काबू कर लिया है। उनके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। गिरोह का मास्टमाइंड सरगना दलबीर सिंह बीरा है, जो अभी फरार है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बीरा दोहरे हत्याकांड में जेल से छूटकर आया था और उस पर अभी कई संगीन धाराओं के तहत मामले विचाराधीन हैं। इसमें एक केस में बीरा के खिलाफ शशि पैरवी कर रहे थे। इसके अलावा बीरा और शशि के बीच कुछ पैसों का लेनदेन भी था, जिसको लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।
डीसीपी गुरमीत सिंह, एडीसीपी सुडन विजी और एसीपी नवीन कुमार ने बताया कि एक पुलिस टीम ने रामामंडी इलाके से प्रदीप कुमार उर्फ दीपा और विक्रमजीत सिंह उर्फ बाबा निहंग को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी दलबीर सिंह बीरा के साथ ही शशि शर्मा पर कातिलाना हमला करने के लिए आए थे। उनके साथ सुखविंदर सिंह उर्फ गोल्डी, रंजीत सिंह उर्फ पहलवान, रूबी मोहल्ला प्रीत नगर सोेडल रोड, अमरजीत सिंह निवासी गुरुनानक नगर और हनी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी गुरमीत ने बताया कि दलबीर सिंह बीरा और गोल्डी के खिलाफ आठ-आठ संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या के प्रयास के अलावा तस्करी के भी मामले थे। एडीसीपी सुडन के मुताबिक, दलबीर के खिलाफ आठ मामले विचाराधीन हैं, जिसमें से एक मामले में शशि शर्मा शिकायतकर्ता की पैरवी कर रहा था। इसको लेकर दलबीर और शशि के बीच ठनी हुई थी। इसके अलावा बीरा के साथ कुछ पैसों के लेनदेन का मामला भी था, जिसकी जांच की जा रही है। एडीसीपी का कहना है कि बीरा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें