फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुराचार करने के आरोप में चार पर मामला दर्ज, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जलालाबाद (फिरोजपुर)। थाना वैरोका पुलिस ने वीरवार को एक युवती के साथ दुराचार करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी रजिंदर सिंह उर्फ मिंटू उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया। घर पर पहले से ही आरोपी टिंकू, गुरमीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। आरोपियों ने उससे जबरदस्ती दुराचार किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी कर रही है। उधर, उक्त मामले की जांच-पड़ताल एसआई प्रमिला रानी कर रही हैं। प्रमिला रानी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें