फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किया नाबालिगा से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से युवक ने किया दुराचार
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना जीरा के तहत पड़ते एक गांव में घर पर अकेली नाबालिग लड़की को देख एक युवक ने उसके साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर घटनास्थल पर पहुंचे उसके पिता को देख आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनके घर के पास ही एक शराब का ठेका है। यहां पर आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा काम करता है। आरोपी हमेशा उनके घर से ही पानी भरने आता था। वीरवार को उसने देखा कि लड़की (14) घर पर अकेली है और परिवार का कोई सदस्य नहीं है। आरोपी ने लड़की को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता के शोर मचाने पर जैसे ही उसका पिता मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां से फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वो हाथ नहीं आया। उधर, सब-इंस्पेक्टर नवनीत कौर ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी गुरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल नवनीत कौर कर रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें