फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी दूध बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
400 लीटर मिलावटी दूध और खाद्य पदार्थ बरामद
विज्ञापन

संगरूर में मिलावटी दूध बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़
सीआईए स्टाफ ने की कार्रवाई, सेहत विभाग ने भरे सैंपल जांच को भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
जिला संगरूर के गांव बालद खुर्द में एक घर में चल रही मिलावटी दूध व अन्य वस्तुएं बनाने वाली फैक्टरी पर सीआईए स्टाफ बहादरसिंहवाला की टीम ने छापामारी करके 400 लीटर मिलावटी दूध व अन्य समान बरामद किया है। यह फैक्टरी दो सगे भाई चला रहे थे। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची सेहत विभाग की टीम ने समान को कब्जे में लेकर समान के सैंपल लैब में भेज दिए हैं।
सीआईए स्टाफ बहादरसिंहवाला के प्रभारी हरविंदर सिंह खैरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव बालद खुर्द के एक मकान में चल रही दूध की फैक्टरी पर छापामारी की। हरविंदर सिंह खैहरा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में एक मकान में चलाई जा रही दूध की फैक्टरी में मिलावटी दूध और दूध से तैयार वस्तुएं बनाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। मिलावटी दूध तथा इससे बनाई वस्तुओं को आरोपी क्षेत्र में ही नहीं बल्कि नाभा शहर में भी सप्लाई करते हैं। पुलिस ने छापामारी के दौरान फैक्टरी से चार सौ लीटर मिलावटी दूध, 60 किलो घी, बारह किलो सूखा पाउडर के अलावा नकली समान बनाने वाला साजो सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी चलाने वाले दोनों सगे भाई लखविंदर सिंह तथा मक्खन सिंह को मौके पर काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

सेहत विभाग के सहायक कमिश्नर रविंदर गर्ग तथा फूड सेफ्टी अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि फैक्टरी से बरामद सामान के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


सेहत विभाग की कारगुजारी सवालों में
शुक्रवार को सीआईए स्टाफ बहादरसिंहवाला की टीम ने जिस दूध की फैक्टरी में छापेमारी की है, उसमें करीब नौ महीने पहले भी पुलिस तथा सेहत विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। उस दौरान भी इसी तरह नकली खाद्य पदार्थ और दूध बरामद हुआ था। लेकिन हैरानी की बात यह है कुछ महीने बाद फिर दोनों भाइयों ने लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का गोरखधंधा शुरू कर लिया। जिससे सेहत विभाग की कारगुजारी सवालों के घेरे में है। लोगों को तो यहां तक कहना है कि विभाग की इनके साथ तगड़ी सांठगांठ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें