फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी पति ने घर को लगाई आग, बेटे ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे ने भागकर बचाई जान, पत्नी और बेटी नहीं थे घर पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। जिले में एक नशेड़ी व्यक्ति ने अपने घर में आग लगा दी। उसके बेटे ने भाग कर जान बचाई। घटना के समय उसकी पत्नी और बेटी घर पर नहीं थे। परिजनों ने थाना सिटी पुलिस को सूचित किया तो पुलिस नशेड़ी को पकड़कर ले गई। घटना गांव कमरे वाला रोड पर पड़ती सिद्धू कालोनी में मंगलवार को हुई।
विज्ञापन

पीड़ित महिला सुरजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी मुख्तियार सिंह के साथ हुई थी। शादी को लगभग 20 वर्ष हो गए हैं। उसके 2 बच्चे हैं। लड़का (17) और लड़की (16) साल की हैं। पति मुख्तियार सिंह शराब और नशे की गोलियों के सेवन का आदी है। प्रतिदिन घर में झगड़ा करता है। मंगलवार सुरजीत कौर अपनी बेटी के साथ कहीं गई हुई थी। घर पर उसका बेटा अभिषेक था। रात को 10 बजे के करीब उसके पति ने घर को आग लगा दी।बेटे ने घर से भाग कर अपनी जान बचाई और शोर मचाया। लोगों ने आग पर काबू पाया। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। थाना सिटी पुलिस मुख्तियार सिंह को पकड़कर ले गई।
विज्ञापन

-------------
फोटो संख्या-13एफजेडआरपी04
कैप्शन--जलालाबाद (फिरोजपुर) में पीड़ित महिला पति द्वारा लगाई आग से जला सामान दिखाती हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें