फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब सहित व्यक्ति गिरफ्तार,महिला फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, महिला फरार
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना धारीवाल की पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस स्टेशन धारीवाल में तैनात एएसआई राजविंद्र सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने सूचित किया कि सुधीर उर्फ सोनू निवासी वार्ड नंबर 11 धारीवाल हाल निवासी रनिया घर में अवैध रूप से शराब बेचता है। सूचना के आधार पर जब सुधीर के घर छापामारी गई तो वहां से 10 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ बरियार पुलिस चौकी में तैनात एचसी गुरदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित बरियार कालोनी प्रवीण कुमारी निवासी बरियार के घर में छापामारी करके 26250 एमएल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को देख आरोपी महिला प्रवीण कुमारी मौके से फरार हो गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें