फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन, चूरापोस्त, अवैध शराब व ड्रग्स मनी समेत सात काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे व ड्रग मनी समेत सात काबू
विज्ञापन

जलालाबाद (फिरोजपुर)। पुलिस ने नशीले पदार्थ व एक लाख 63 हजार चार सौ रुपये की ड्रग्स मनी समेत सात लोगों को काबू किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. केतन बालीराम पाटिल ने बताया कि पुलिस ने बुधवार सुबह गांव सुखेरा बोदला और लमोचढ़ कलां छापामारी की। इस दौरान आरोपी गुरजंट सिंह निवासी सुखेरा बोदला से 200 लीटर लाहन बरामद की गई। इसी गांव की चन्नो बाई को 18 बोतल नाजायज शराब समेत काबू किया गया। इस तरह कैलाश रानी निवासी सुखेरा बोदला से 5 किलो चूरापोस्त और ड्रग्स मनी 1 लाख 63 हजार 400 रुपये पकड़ी है। आरोपी जसवंत सिंह, सुरजीत सिंह निवासी कटिया वाला, गुरविंदर सिंह, गुरचरण सिंह निवासी चक्क मंगला थाना लोहियां को 10 ग्राम हेरोइन और 1 किलो ग्राम नकली हेरोइन समेत पकड़ा है। एक पैकेट में नकली हेरोइन थी, जिस पर 786 और उर्दू में कुछ लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें