फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दिहाड़े किसान की डिग्गी से चार लाख की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली से 50 मीटर की दूरी पर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
भाई घन्हैया चौक के पास वीरवार दोपहर एक किसान के स्कूटर की डिग्गी से चार लाख की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के समय बैंक से नकदी निकलवाकर किसान चौक के पास एक दुकान पर कुलचे छोले खा रहा था। पीड़ित किसान ने आरोपी को नकदी निकालते देख भी लिया था लेकिन वह पलक झपकते ही अपनी बाइक पर फरार हो गया। थाना कोतवाली से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने चौक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन

तलवंडी रोड निवासी किसान मलकीत सिंह ने वीरवार को अपने आढ़ती कपिल कुमार से गेहूं की फसल का चार लाख रुपये का भुगतान लिया था। आढ़ती ने मलकीत सिंह को एक्सिस बैंक का चेक सौंपा जिसे उसने अपने एक दोस्त के साथ जाकर वीरवार दोपहर करीब 1 बजे बैंक से कैश करवाया। नकदी को स्कूटर की डिग्गी में रखकर वह भाई घन्हैया चौक में कुलचे छोले की दुकान पर आ गया। किसान ने स्कूटर को दुकान के पास ही खड़ा किया और खुद कुलचे खाने लगे। इसी दौरान ही वहां आए एक अज्ञात ने उसके स्कूटर की डिग्गी खोली और बड़ी ही तेजी से बाइक पर बैठकर नेहरू शापिंग सेंटर की तरफ फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद किसान मलकीत सिंह व उसके दोस्त ने अपनी स्कूटर से उसका पीछा भी किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। मामले में डीएसपी जसतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में सामने आया कि इस घटना को अंजाम देने की साजिश में दो व्यक्ति शामिल थे। बैंक से आरोपी किसान के पीछे लग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

--------
फोटो 17एफआरडीपी01
फरीदकोट में स्कूटर की डग्गिी से चोरी मामले में किसान से जानकारी लेते थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह
----------
फोटो 17एफआरडीपी02
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहे बाइक सवार (सिर से मोने)
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें