फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह भगौड़े तस्कर और एक युवक नशीली गोलियों समेत दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
छह भगोड़े तस्कर और एक युवक नशीली गोलियों के साथ काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। एसएसपी संदीप कुमार शर्मा के निर्देशों पर लंबे समय वांछित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले भगोड़े आरोपियों की धरपकड़ में तेजी लाते हुए पीओ स्टाफ की पुलिस ने छह भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को संबंधित थानों की पुलिस के हवाले करने के साथ-साथ थाना सुभानपुर की पुलिस ने 55 नशीली गोलियों समेत एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पीओ स्टाफ के इंचार्ज सुखजिंदर सिंह ने बताया कि एनडीपीएस के मामले में वांछित भगौड़े विजय सिंह विजय पुत्र महिंदर सिंह निवासी औजला बनवाली कपूरथला, विशाल सहोता पुत्र हनी सहोता निवासी मंगी कालोनी औजला फाटक कपूरथला, अतुल कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी मोहल्ला उच्चा धोड़ा कपूरथला, संदीप कुमार पुत्र हरबंस लाल निवासी बासा वाला बाजार फगवाड़ा, अरुण कुमार पुत्र किशन लाल निवासी गली नंबर 8 सतनामपुरा फगवाड़ा, मनप्रीत सिंह पुत्र सोहन लाल निवासी गली नंबर 4 खुरला किगरा जालंधर को काबू कर सबंधित थाना की पुलिस के हवाले किया है। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस काफी मशक्कत करनी पड़ी। थाना सुभानपुर पुलिस ने नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। थाना सुभानपुर के एसएचओ हरदीप सिंह मान ने बताया कि एएसआई सोमनाथ ने पुलिस पार्टी सहित गांव डोगरांवाल के समीप नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान गांव डोगरांवाल की तरफ से आ रहे व्यक्ति राजविंदर सिंह राजू निवासी गांव डोगरांवाल को संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से 55 नशीली गोलियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें