फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: प्रीत फगवाड़ा गैंग के 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, 12 पिस्तौल, 32 कारतूस बरामद

Wed, 12 Oct 2022 06:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

अब तक कहां-कहां और कितने हथियार सप्लाई किए गए हैं, इसकी जांच की जाएगी। आरोपियों को कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर भेजा है। उन्होंने कबूल किया कि पंजाब में छोटे हथियारों की डिमांड लगातार बढ़ रही, मध्यप्रदेश से 50 हजार में खरीदकर यहां डेढ़ लाख रुपये में बेच रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू व अन्य अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुप्त सूचना पर 3 आरोपियों को भगत सिंह कॉलोनी के पास नाका लगाकर गिरफ्तार किया लिया। इनके पास से 12 पिस्टल और 32 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि डीसीपी इंवेस्टिगेशन जसकिरण जीत सिंह तेजा और उनकी टीम को इनपुट मिला था। जिस पर इंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने भगत  सिंह कालोनी के पास नाकाबंदी की चेकिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


तभी प्रीत फगवाड़ा गैंग से जुड़े 3 गैंगस्टर गाड़ी में पहुंचे, जिन्हें रोककर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम सेठ लाल उर्फ सेठी वासी न्यू आबादपुरा जालंधर, राज पाल उर्फ पाली वासी रविदास कालोनी रामामंडी जालंधर और राजेश कुमार उर्फ राजा वासी पेटियां वाली गली रामा मंडी जालंधर बताया।

पुलिस ने जब तलाशी ली तो सेठ लाल उर्फ सेठी से 2 पिस्टल, दो देसी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस, राजपाल उर्फ पाली से 1-1 रिवाल्वर-पिस्टल, दो देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस, जबकि राजेश कुमार उर्फ राजा से दो पिस्टल और दो देसी कट्टा सहित 9 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है, ताकि पता लगाया जा सके कि किस-किस को और कहां-कहां हथियारों की सप्लाई दी है। त्योहारी सीजन देखते हुए हथियारों का जखीरा मिलने से पुलिस भी सतर्क हो गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। 

 

कई गैंग को सप्लाई किए हथियार, किंगपिन प्रीत फगवाड़ा फिरोजपुर जेल में बंद

गिरफ्तार प्रीत गैंग के गुर्गों ने खुलासा किया कि पंजाब में अवैध हथियारों की मांग चरम पर है। ये आधुनिक तकनीक से बने हथियार 50 हजार रुपये में मध्यप्रदेश से खरीदकर लाते हैं और पंजाब में 1 से डेढ़ लाख रुपये तक में बेच देते थे। उन्होंने कई गैंग को भी हथियारों की सप्लाई दी है, जिसमें रिवाल्वर, पिस्टल और देसी कट्टा शामिल है। कारतूस की डिमांड भी हाई है जो वह पंजाब भर में सप्लाई करते हैं। हथियार कहां-कहां देने हैं ये फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर प्रीत फगवाड़ा फोन पर बताता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें