फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौवीं कक्षा के छात्र को घोंपी किरच, दागी गोली, गंभीर
विज्ञापन

पुलिस ने 10 युवकों के खिलाफ दर्ज किया मामला, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत गांव रखड़ी मोड़ के पास दस युवकों ने नौवीं कक्षा के एक छात्र को किरच घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यही नहीं एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से गोली भी दागी जो उसके सिर के ऊपर से गुजर गई। जख्मी छात्र को स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सदर पुलिस ने शनिवार को पीड़ित के बयान पर दस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

छात्र प्रदीप सिंह वासी ईंटा वाली ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी गुरसिमरन सिंह वासी बस्ती वकीला वाली व उसके साथी उसकी बहन को परेशान करते थे। कई बार प्रदीप ने आरोपियों को रोका भी था। एक माह पहले भी इसी बात को लेकर प्रदीप की आरोपियों के साथ कहासुनी हुई थी। अब फिर से आरोपी उसकी बहन को परेशान करने लगे थे। इसी बात को लेकर गांव रखड़ी मोड़ के पास आरोपी गुरसिमरन सिंह व रणबीर सिंह वासी बस्ती वकीला वाली, आकाशदीप सिंह वासी सदू वाला, जसकरण सिंह वासी शेरखां, जगप्रीत सिंह व जगदीप सिंह वासी मधरी व चार अन्य ने प्रदीप को घेरकर उस पर किरच से वार किया। आरोपियों में से किसी एक ने प्रदीप को जान से मारने की नीयत से उसपर गोली दागी जो उसके सिर के ऊपर से गुजर गई। ग्रामीणों ने जख्मी हालत में प्रदीप को फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। उधर, थाना सदर पुलिस ने प्रदीप के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, मामले की जांच कर रहे एसआई गुरदेव सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें