फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकदम चार गाड़ियों में टक्कर, कई घायल, 7 बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चार गाड़ियां आपस में भिड़ी, 5 घायल
विज्ञापन

कपूरथला। थाना सिटी में पडते सुल्तानपुर लोधी रोड पर मंगलवार की देश शाम 4 गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें जैन कार में सवार 4 लोग और क्वालिस कार में सवार 1 व्यक्ति घायल हो गया। छोटा हाथी वाहन व कार में सवार 7 लोग बाल बाल बच गए। घायलों को राहगीरों ने 108 एबुलेस से कपूरथला के सिविल अस्पताल मेें दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में बलविंद्र सिंह निवासी मैरीपुर, उसकी पत्नी राजविंन्द्र कौर, बेटी सर्वलीन, बेटा अदत्यवीर सिंह, चरनजीत कौर पत्नी अमरजीत सिंह निवासी भाणोलंगा का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को दी गई। समाचार लिखे जाने तक थाना सिटी पुलिस का कोई भी कर्मचारी मौके पर नही पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें