फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली वस्तु सूंघाकर दोस्त की पत्नी से रेप, एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली वस्तु सूंघाकर विवाहिता का रेप, एक नामजद
विज्ञापन

कपूरथला। दोस्त की पत्नी को घर में अकेली पाकर नशीली वस्तु सूंघाकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने विवाहिता को अकेली पाकर जबरन घटना को अंजाम दिया। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मई 2017 का है।
विज्ञापन

28 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि उसका पति कपड़े प्रेस करने का काम करता है। उसके साथ ही उसका दोस्त रमेश चंद्र उर्फ विक्की निवासी हुसैनपुर भी कभी-कभार कपड़े प्रेस करने का काम करता था। इनका घर पर काफी आना-जाना था। मई 2017 की सुबह दस बजे के करीब रमेश चंद्र घर आया और बोला कि उसे पति ने उसे भेजा है। उस समय वह घर पर अकेली थी और उसका ससुर अपनी बहन को मिलने के लिए गया हुआ था। रमेश चंद्र ने अंदर आते ही उसे मुंह से पकड़ लिया और उसके हाथ में कोई नशीली वस्तु थी। इसके बाद वह उसे जबरन खींच कर कमरे में ले गया और वहां पर उससे रेप किया। इसके बाद कहने लगा कि उसने उसकी वीडियो बनाई हुई है। इस पर वह लोक लाज की डर से चुप रही और इसके बारे में किसी को नहीं बताया। उसके कुछ समय बाद रमेश चंद्र अपने परिवार के साथ आया और उसके पांच माह के बेटे को साथ ले जाने की मांग करने लगे। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज पर उतर आए और धमकियां दीं। इस घटना के बारे में उसने अपने पति को बताया। जिसके उसने थाना सुल्तानपुर लोधी में शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई लखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी रमेश चंद्र के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे एसडीजेएम सुल्तानपुर लोधी की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें