फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के कारोबार के शक में दो गुट भिड़े, चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के कारोबार के शक में दो गुट भिड़े, फायरिंग
विज्ञापन

गोली लगने से दो गंभीर जख्मी, फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल
पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत सोढ़ी नगर में शनिवार को नशे के कारोबार के शक में दो गुट आपस में भिड़ गए और एक गुट ने दूसरे गुट पर गोलियां चला दी। इसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान पर सात आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सुखजिंदर सिंह उर्फ सुक्खा वासी सोढ़ी नगर ने बताया है कि साहब सिंह पूर्व सरपंच, रमेश कुमार, वीबा, सुबा सिंह, जोधा सिंह और सेवक सिंह सभी वासी सोढ़ी नगर ने उसे और उसके भाई नछत्तर सिंह व उनकी रिश्तेदार काजल पर अचानक हमला कर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी जोधा ने अपनी पिस्तौल से फायर कर दिए। इसमें सुखजिंदर के हाथ और पांव में गोली लगी और काजल भी गोली लगने से जख्मी हो गई। दोनों को फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उन्हें नाजुक हालत में फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। जांच कर रहे एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों गुटों को एक-दूसरे पर शक था कि वह नशे का कारोबार करते हैं, इसी के रंजिशन दोनों के बीच झगड़ा हुआ है, पीड़ित परिवार की ओर से उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें