फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर कर घर जा रही महिला को तेजधार हथियार दिखा जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। सुबह की सैर करने के बाद घर लौट रही बुजुर्ग महिला को लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों ने पक्खोवाल रोड पर रोक लिया। लुटेरों ने तेजधार हथियार दिखाकर बुजुर्ग महिला से कान की बालियां लूट ली। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी अपने पति को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डुगरी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में पक्खोवाल रोड स्थित पासी नगर निवासी बुजुर्ग महिला परमजीत कौर के पति सतिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सतिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी रोजाना सुबह की सैर पर जाती है। 12 जुलाई की सुबह वह सैर करने के बाद घर लौट रही थीं। अचानक कार सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसी दौरान एक युवक गाड़ी से बाहर निकला और गर्दन पर तेजधार हथियार रख दिया। इसके बाद कान की बालियां निकाल लीं। सतिंदर सिंह के अनुसार उनकी पत्नी ने उन्हें सूचना दी। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है। आरोपियों का पता लगा जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें