फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से अगवा कर पेट्रोल पंप पर किया पीड़िता से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से अगवा कर पेट्रोल पंप पर किया दुराचार
विज्ञापन

पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
पुलिस ने पीड़िता सिविल अस्पताल में कराया मेडिकल
अमर उजाला ब्यूरो
ममदोट (फिरोजपुर)। एक व्यक्ति ने अपने साथियों की मदद से रात के समय घर के प्रांगण से एक सोलह साल की लड़की का अपहरण किया और पेट्रोल पंप पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता का फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। पीड़िता के बयान पर थाना ममदोट पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को नामजद कर पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना थाना ममदोट के अंतर्गत एक गांव में घटी है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह रात के समय परिवार के साथ घर में सो रही थी। वह रात को उठकर घर के प्रांगण स्थित बाथरूम गई। वहां पर आरोपी तरसेम सिंह पहले से ही खड़ा था, उसने उसके मुंह पर कपड़ा डालकर अपने साथियों की मदद से उसे उठाकर ले गया। आरोपी उसे गांव के ही एक पेट्रोल पंप पर ले गए और वहां पर ले जाकर तरसेम सिंह ने जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकल कर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत की, पुलिस ने पीड़िता का फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। उसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तरसेम सिंह पुत्र विरसा सिंह और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें