फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में शराब पीकर पंजाबी गीत चोरी, चोरी तकी जांदा ये..भंगड़ा डालते पुलिस मुलाजिम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी में शराब पार्टी, बोतल लेकर झूमे मुलाजिम
विज्ञापन

आईजी बोले-वीडियो देखने के बाद आरोपी पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई
वायरल वीडियो में शराब में धुत वर्दी पहने हाथ में बोतल लेकर भंगड़ा डाल रहे कर्मचारी
अनिल कुमार
फिरोजपुर। घल्लखुर्द ब्लाक के तहत एक पुलिस चौकी में रात के समय पुलिस मुलाजिम शराब पीकर पंजाबी गीत पर भंगड़ा डालते और हाथ में शराब की बोतलें लिए हुए वीडियो वायरल हुई है। थाने का माहौल देखकर एक बात साफ है कि कोई भी पीड़ित महिला रात के समय किसी भी मुसीबत में या किसी भी व्यक्ति के खिलाफ थाने नहीं जा सकती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था काफी खराब होती नजर आ रही है। वीडियो में साफ है कि वर्दी पहने शराब के नशे में धुत मुलाजिम हाथ में शराब की बोतलें लिए नाच रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार पुलिस मुलाजिमों की वायरल वीडियो तकरीबन एक सप्ताह पुरानी है। वीडियो में पुलिस चौकी का नाम भी साफ नजर आ रहा है। शराब पीकर जो मुलाजिम हाथ में शराब की बोतल लिए भंगड़ा डाल रहे हैं, वह भी उसी चौकी में तैनात है। तीन मुलाजिम तो वर्दी पहने शराब की बोतल हाथ में लेकर पंजाबी गीत चोरी-चोरी तकी जांदा ये.. पर ठुमके लगा रहे हैं। वीडियो देखने से लगता है कि पुलिस चौकी में पार्टी मनाई जा रही थी और माहौल बड़ा ही रंगीन था। थानों में इस प्रकार रात को शराब के नशे में मुलाजिम होंगे तो आम व्यक्ति का थाने में जाना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे माहौल में महिला तो बिल्कुल ही थाने में नहीं जा सकती है। वीडियो वायरल हुए लगभग एक सप्ताह हो चुका है और पुलिस अधिकारियों तक भी वीडियो पहुंच गई है, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने मुलाजिमों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

पुलिस गुंडागर्दी पर पहले भी नहीं हुई कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि 14 मई को फिरोजपुर में आप नेता सुखपाल सिंह खैरा की कार पर हमला करने वाले आरोपियों को हटाते समय कथित तौर पर कांग्रेसी वर्करों ने पुलिस मुलाजिमों की लाठियों से की पिटाई की वायरल हुई वीडियो के बाद भी फिरोजपुर पुलिस के अधिकारियों ने किसी भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया था। अंदाजा लगाया जा सकता है कि सबूतों होने के बाद भी पुलिस अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


आईजी ने वीडियो नहीं देखी
वीडियो वायरल संबंधी फिरोजपुर रेंज के आईजी जीएस ढिल्लों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि वीडियो देखी नहीं है, वीडियो आने पर आरोपी पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

फोटो संख्या-03एफजेडआरपी01 व 02
कैप्शन--फिरोजपुर के घल्लखुर्द ब्लाक की एक पुलिस चौकी में शराब पीकर भंगड़ा डालते वर्दी में पुलिस मुलाजिम।
नोट---उक्त समाचार के साथ वायरल हुई वीडियो भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें