फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गायों से लदा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पशुओं से लदा ट्रक पकड़ा
विज्ञापन

तीन आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना मक्खू पुलिस ने ट्रक पर पशु लादकर ले जा रहे तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ट्रक और पशु छोड़कर फरार हो गए। बजरंग दल का एक नेता आरोपियों को पकड़ने के लिए पीछा कर रहा था।
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह पुत्र पिर्तपाल सिंह वासी गली-छह भीम नगर मोगा ने पुलिस बताया कि वह बजरंग दल का प्रधान है। उसे सूचना मिली थी कि आरोपी ट्रक नंबर-पीबी02एच9813 पर पशुओं को लादकर काटने के लिए कहीं ले जा रहे हैं। आरोपी मोगा से अमृतसर की तरफ जा रहे थे। धर्मेंद्र ने अपने वाहन से उनका पीछा किया। आरोपियों को पता चला गया कि उनका पीछा किया जा रहा है। आरोपी मक्खू क्षेत्र में ट्रक छोड़कर खुद भाग गए। ट्रक में देखा तो दस पशु थे। पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह के बयान पर आरोपी सतनाम सिंह, सुखदेव मसीह व लक्खा मसीह वासी भोजियां जिला तरनतारन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं। मामले की जांच-पड़ताल एएसआई गुरबचन सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें