लुटेरे जेवर और नकदी वाला बैग छीनकर फरार
जलालाबाद (फिरोजपुर)।
फाजिल्का से शुक्रवार रात शादी से लौट रहे एक परिवार से लुटेरों ने हथियार दिखाकर जेवर, मोबाइल और नकदी लूट ली। पीड़ित परिवार ने जलालाबाद पुलिस को शिकायत दी है।
पवन कुमार लूना ने बताया कि शुक्रवार को फाजिल्का में उनके साले की बेटी की शादी थी। वह अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ बस से वापस आकर रिक्शे से अपने घर गांधी नगर जा रहे थे। गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने उनकी बेटी के हाथ से बैग छीन लिया फरार हो गए। बैग में ढाई तोले सोने के जेवर, मोबाइल और नकदी थी। पवन ने बताया कि उसी समय पुलिस को सूचित किया गया।