फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं फेल को आयकर विभाग में इंस्पेक्टर भरती का जाली नियुक्ति पत्र दिखाकर 10 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं फेल को जाली नियुक्ति पत्र दिखा 10 लाख ठगे
विज्ञापन

आयकर विभाग में इंस्पेक्टर भर्ती कराने का किया था वादा
डीएसपी सिटी की जांच पड़ताल के बाद केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
थाना सिटी साउथ पुलिस ने आयकर विभाग में इंस्पेक्टर की नौकरी का जाली नियुक्ति पत्र दिखाकर 10वीं फेल से 10 लाख रुपये ठगने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सिटी साउथ प्रमुख इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि किरपाल सिंह पुत्र चरन दास निवासी प्रीत नगर मोगा ने जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सुशांत नागपाल 10वीं फेल है। आरोपी अनिल गोयल निवासी जालंधर कालोनी, मोगा ने सुशांत को आयकर विभाग में इंस्पेक्टर लगवाने का झांसा देकर उनके 10 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित 10वीं फेल था और आरोपी ने उसको 30 हजार रुपये लेकर 10वीं कक्षा पास होने का सर्टिफिकेट भी बनाकर दे दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को आयकर विभाग में इंस्पेक्टर लगवाने के लिए सौदा तय करके उससे10 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के घर के पते पर जाली नियुक्ति पत्र, शिनाख्ती कार्ड भेज दिया। पीड़ित को शक होने पर उन्होंने पड़ताल की तो यह नियुक्ति पत्र फर्जी होने का पता चला। जिला पुलिस प्रमुख के आदेश पर इस मामले की प्राथमिक जांच डीएसपी सिटी की ओर से की गई। प्राथमिक जांच पड़ताल में आरोप साबित होने पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन - मोगा थाना सिटी साउथ की ग्रिफत में आरोपी और पीडित को जारी किये जाली नियुक्ति पत्र एवं सिनाख़ती कार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें