हवालाती से मिला नशीला पाउडर, मामला दर्ज
फिरोजपुर। सेंट्रल जेल फिरोजपुर के अधिकारियों ने तलाशी के दौरान एक हवालाती से नशीला पाउडर पकड़ा है। थाना सिटी पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर उक्त हवालाती के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक जेल प्रशासन के अधिकारियों की ओर से बैरकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान हवालाती पवित्र सिंह उर्फ बब्बू वासी नाजू शाह मिसरी वाला के पास से 15 ग्राम नशीला पाउडर मिला। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट रजिंदर कुमार ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी है। मामले की जांच-पड़ताल कर रहे सब-इंस्पेक्टर सुखमंदर सिंह ने हवालाती पवित्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।