फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली दस्तावेज देकर सेना में नौकरी हासिल करने के आरोप में चौदह पर परचा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। पुलिस ने जाली दस्तावेजों के जरिए सेना में नौकरी हासिल करने वाले 14 युवकाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी युवकों ने सेना की परीक्षा व अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली थी। नियुक्ति पत्र देने से पहले दस्तावेजों की जांच करवाई गई तो वे जाली पाए गए।
विज्ञापन

सेना भर्ती विभाग के सीडीआर सौरभ पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गुरपिंदर सिंह वासी गांव चंद भान जैतो जिला फरीदकोट, प्रकाश सिंह वासी झोंक डीपूवाला जिला फाजिल्का, गुरप्रीत सिंह वासी गांव कोटशमीर जिला बठिंडा समेत 14 युवकों ने अपने दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर जाली दस्तावेज सेना भर्ती दफ्तर में जमा करवाए। उक्त नौजवानों ने सेना की लिखित परीक्षा व अन्य शारीरिक टेस्ट पास कर लिए थे। नौजवानों को नियुक्ति पत्र देने से पहले उक्त दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में दस्तावेज जाली पाए गए। थाना कैंट पुलिस ने शनिवार को सीडीआर सौरभ पांडेय की शिकायत पर उक्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें