फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक भिड़ी, एक की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना आरिफके के अंतर्गत गांव बग्गे वाला के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिरोजपुर सिविल अस्पताल से एक घायल को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव कुतबद्दीन वाला निवासी सोहन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा मनजीत सिंह अपने दोस्त कश्मीर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर गांव आरफिके स्थित बाजार से राशन लेने के लिए गया था। लौटते समय गांव बग्गे वाला के पास विपरीत दिशा से आरोपी गुरदेव सिंह तेज रफ्तार में बाइक लेकर आ रहा था, उसने मनजीत की बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों से जख्मी हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मनजीत ने दम तोड़ दिया। कश्मीर सिंह सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल है। गुरदेव सिंह को फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर किया है। थाना आरिफके पुलिस ने सोहन सिंह की शिकायत पर गुरदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें