चोरों ने बीएसएनएल का कनेक्शन बॉक्स चुराया
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। शहर की निजामद्दीन बस्ती के पास बीएसएनएल का कनेक्शन बॉक्स लगा था। इससे आठ सौ उपभोक्ताओं को टेलीफोन की सप्लाई दी गई थी। बुधवार रात को अज्ञात चोर उक्त बॉक्स और केबल काटकर ले गए।
बीएसएनएल विभाग के एसडीओ हरबंस लाल ने बताया कि निजामद्दीन बस्ती के पास कनेक्शन बॉक्स लगा हुआ था और उसके साथ केबल थी। चोर बॉक्स और केबल काटकर ले गए। बॉक्स के चोरी होने से कई उपभोक्ताओं के टेलीफोन और इंटरनेट सेवा बंद पड़ी है। इस संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। एसडीओ ने कहा कि बॉक्स लगाने का कार्य जारी है। जल्द ही इसे चालू किया जाएगा।