फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट में दो घंटे छात्रा को बंद कर किया प्रतांडित

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट में दो घंटे छात्रा को बंद कर किया प्रताड़ित
विज्ञापन

छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
टीचर बोली-कमरे में बंद कर छात्रा को नहीं किया प्रताड़ित, देख लें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। एक इंस्टीट्यूट की खामियां दिल्ली से आए अधिकारियों को बताने पर इंस्टीट्यूट के शिक्षकों ने एक छात्रा को दो घंटे कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया। छात्रा रेखा ने बताया कि इंस्टीट्यूट का दिल्ली से निरीक्षण करने आए अधिकारियों को उसने इंस्टीट्यूट की कई खामियां बताईं। अधिकारियों को बताया कि इंस्टीट्यूट की ओर से दिए जाने वाले प्रोडक्ट खराब होते हैं। यहां स्टाफ की कमी है। उससे मार्केटिंग का भी काम करवाया गया। उसे कहा गया कि डोर-टू-डोर जाकर इंस्टीट्यूट के लिए विद्यार्थी लेकर आओ, उसमें तुम्हारी फीस ऐडजस्ट की जाएगी। अधिकारियों को खामियां बताने पर मैडम पुनीता ने उसे दो घंटे तक कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया। छात्रा ने कहा एसपी (एच) मानविंदर सिंह के पास गए थे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी। छात्रा की मां ने कहा कि उसकी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए।
इंस्टीट्यूट की मैडम पुनीता का कहना है कि उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। पुनीता ने कहा कि छात्रा रेखा को दो घंटे कमरे में बंद कर प्रताडित नहीं किया गया। इंस्टीट्यूट में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, घटना वाले दिन की फुटेज भी देखी जा सकती है। पुनीता ने कहा कि अर्शदीप ने उनकी ट्रेनर को दीमागी तौर पर टॉर्चर किया है। अर्शदीप की हरकतों की रिकार्डिंग उनके मोबाइल में कैद है। उधर, एसपी (एच) मानविंदर सिंह से कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख 46 हजार रुपये पूरे वसूले, नहीं कराया कोर्स
इस मामले में इंस्टीट्यूट के एक छात्र ने कहा कि इंस्टीट्यूट के अधिकारियों ने जो कोर्स कराने की बात कही थी वो कोर्स न तो इनके पास है और न ही स्टाफ पूरा है, उससे दो लाख 46 हजार रुपये पूरे वसूले हैं और उसे कोर्स नहीं कराए गए। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की है। छात्र अर्शदीप कुमार ने इंस्टीट्यूट के शिक्षकों पर आरोप लगाया कि उससे जिन कोर्स के संबंध में दो लाख 65 हजार रुपये की फीस ली थी, वो नहीं कराए गए। इंस्टीट्यूट में प्रेक्टिकल के लिए पूरा सामान तक नहीं है। लॉग बुक भी इंस्टीट्यूट के शिक्षक भरकर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवा लेते हैं। जब इंस्टीट्यूट के अधिकारियों की पुलिस में शिकायत देने की बात कही गई तो मैडम पुनीता ने कहा कि कई पुलिस अधिकारी उनके रिश्तेदार हैं। उधर, इंस्टीट्यूट की हेड जतिंदर कौर ने संपर्क करने पर कहा कि उन पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि छात्र अर्शदीप को इंस्टीट्यूट से निकाला नहीं है। इंस्टीट्यूट में स्टाफ पूरा है। स्टाफ की एक माह के लिए समस्या आई थी, उसके बाद स्टाफ पूरा हो गया। अर्शदीप क्लास लगाए और अपना सर्टिफिकेट ले जा सकता है। इंस्टीट्यूट में लगभग 50 स्टूडेंट हैं, किसी को कोई समस्या नहीं आ रही है।


फोटो संख्या-10एफजेडआरपी01जे
कैप्शन--फिरोजपुर में छात्र व छात्रा उनके साथ इंस्टीट्यूट में हो रहे दुव्र्यवहार संबंधी पत्रकारों को जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें