फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्टवांटेड तस्कर जीता व मन्ना ने सूबे में फैला रखा है हेरोइन व असलहा का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोस्टवांटेड तस्कर जीता और मन्ना ने सूबे में फैला रखा है हेरोइन का कारोबार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
मोस्टवांटेड तस्कर जोगिंदर सिंह उर्फ सम्मी उर्फ जीता, मंजीत सिंह उर्फ मन्ना के सूबे में हेरोइन व असलहा के फैले कारोबार ने एसटीएफ और काउंटर इंटेलीजेंस की नाक में दाम कर रखा था। एसटीएफ कुछ दिन पहले ही जीता और उसके परिवार को पकड़ चुकी है। काउंटर इंटेलीजेंस ने मन्ना के तीन चचेरे भाइयों को हेरोइन की मोटी खेप के साथ शनिवार तड़के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे सीमांत गांव नवा बारेके के पास से पकड़ा है। मन्ना चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया।
काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्र पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि जीता और मन्ना ने सूबे में हेरोइन व असलहा का धंधा फैला रखा है। इन दोनों के पाक तस्करों के साथ गहरे संबंध हैं। इनके कहने पर ही पाक तस्कर भारतीय सीमा में बताई हुई जगह पर हेरोइन व असलहा की खेप भेजते हैं। जीता के पकड़े जाने से सूबे में हेरोइन की तस्करी पर फर्क पड़ा है लेकिन मन्ना अभी उनकी पकड़ से बाहर है। मन्ना के पकड़े जाने से सूबे में हेरोइन व असलहा तस्करी पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। इन दोनों का नेटवर्क पाक तस्करों के अलावा हेरोइन व असलहा खरीदने वाले शरारती तत्वों से है।
विज्ञापन

एआईजी ने बताया कि मन्ना के चचेरे भाई महाबीर सिंह, सुखबीर सिंह और गुरदीप सिंह पाक तस्करों की ओर से भेजी गई हेरोइन व असलहा के साथ पकड़े जा चुके हैं। मन्ना का पूरा परिवार तस्करी में संलिप्त है। महावीर तीस किलो हेरोइन तस्करी में पंद्रह साल की सजा अमृतसर जेल में काट रहा है। सुखबीर हेरोइन तस्करी में दिल्ली की जेल में दस साल की सजा काट चुका है। एआईजी ने बताया कि जीता के पिता लाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए उनके मुलाजिम सक्रिय हैं। जल्द ही लाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मन्ना के चचेरे भाई आठ दिन के रिमांड पर: एआईजी
एआईजी सिद्धू ने बताया कि 22 किलो हेरोइन के साथ पकड़े मन्ना के तीन चचेरे भाई सुखबीर सिंह, गुरदीप सिंह और महावीर सिंह को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर आठ दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें