फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में जिला व पुलिस प्रशासन का छापा, छह मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर जेल से छह मोबाइल, नशा बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। जिला व पुलिस प्रशासन ने बुधवार सुबह सेंट्रल जेल फिरोजपुर में औचक छापामारी की। इस दौरान जेल के अंदर से लगभग छह मोबाइल फोन व नशीले पदार्थ मिलने की बात कही जा रही है। फिलहाल जेल प्रशासन समेत किसी ने इस संबंध में जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे अचानक जेल के अंदर जिला व पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां प्रवेश हुई। छापामारी की खबर सुनकर जेल में हड़कंप मच गया। सूत्रों का कहना है कि जेल के अंदर कैदियों व हवालातियों को बीड़ी का एक बंडल 70 रुपये में बेचा जा रहा है। यही नहीं कैदी व हवालाती मोबाइल फोन इस्तेमाल कर हैं। जेल में बंद तस्करों केा मोबाइल फोन इस्तेमाल किए जाने की पुलिस के पास भी जानकारी थी। तस्कर अमरीक भी जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। जानकारों का कहना है कि जेल में बंद हवालाती जसवंत सिंह वासी फड्डे वाला हिठाड़ थाना ममदोट व गुरप्रीत सिंह वासी गांव फतेहगढ़ गुरुहरहसाए से मोबाइल बरामद हुआ। बैरक नंबर-चार में एक मोबाइल फोन मिला, उक्त फोन किस कैदी का है, उसके बारे पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि छापामारी दौरान टीम को जेल में से तीन और मोबाइल फोन मिले हैं। इसके अलावा नशीले पदार्थ भी मिले हैं, जिसमें नशीली गोलियां, नशीला पाउडर व तंबाकू की पुड़िया शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें