फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने पिस्तौल से गोली दाग पेट्रोल पंप से पैसों का बैग छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर फायर कर रुपयों से भरा बैग लूटा
विज्ञापन

लुटेरों ने सेल्समैन के सिर पर मारा बेसबाल, गंभीर जख्मी
पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत गांव रामे वाला स्थित पेट्रोल पर दो बाइक पर सवार पांच लुटेरों ने पिस्तौल से फायर कर 12 हजार रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। साथ ही लुटेरों ने बेसबाल से हमलाकर सेल्समैन को घायल कर दिया। उसे नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया है। उधर, थाना सदर पुलिस ने पीड़त के बयान पर एक व्यक्ति को नामजद कर चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गे बयान में अंब सिंह (73) निवासी गिलको वैली गांव रामे वाला ने बताया शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे दो बाइक पर पांच लोग पेट्रोल पंप पर आए। एक ने सेल्समैन जोगिंदर पर पिस्तौल से गोली दागी, जो उसके पास से गुजर गई। इसी बीच दूसरे लुटेरे ने जोगिंदर पर बेसबाल से हमला किया। बकौल अंब सिंह वह अपने पौत्रे भंवरदीप सिंह के साथ पेट्रोल पंप पर बैठा था, भंवरदीप के हाथ में पैसों का बैग था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरे भंवरदीप से पैसों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। बैग में लगभग बारह हजार रुपये थे और बिल बुक थी। अंब के मुताबिक उसने एक लुटेरे को पहचान लिया, जिसका नाम अर्श निवासी दाना मंडी फिरोजपुर शहर है। थाना सदर पुलिस ने शनिवार अंब सिंह के बयान पर आरोपी अर्श को नामजद कर चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें