फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने ईंट मार की भाभी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गई महिला की हत्या
विज्ञापन

गांव कानियांवाली में वारदात, पति की शिकायत पर केस दर्ज
मृतका का देवर है आरोपी, सिर पर मारी ईंट
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
गांव कानियांवाली में दंपति के आपसी झगड़े को सुलझाने गई महिला की उसके देवर ने ही ईंट मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव कानियांवाली निवासी मेजर सिंह का अपनी पत्नी के साथ अकसर झगड़ा रहता था। मंगलवार सुबह भी उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो रहा था। वह किसी बात को लेकर अपनी पत्नी को पीट रहा था। इतने में मेजर सिंह के भाई रेशम सिंह की पत्नी चरणजीत कौर ने शोर सुना तो वह देवरानी को छुड़वाने के लिए उनके घर चली गई। इस दौरान विवाद बढ़ा और मेजर सिंह ने चरणजीत कौर की गर्दन पर ईंट दे मारी और साथ ही उसे धक्का दे दिया। चरणजीत कौर को तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के तुरंत बाद ही मेजर सिंह मौके से फरार हो गया। थाना सदर प्रभारी पेरिविंकल ग्रेवाल ने बताया कि रेशम सिंह के बयान पर मेजर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें