फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थों समेत चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विभिन्न थानों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज कर लिया गया है। थाना कोतवाली के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस टीम के साथ गांव झल्ल ठीकरीवाल के मोड़ पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान उन्हें एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा। उसे पीछा करके गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राणा निवासी गांव नरकट बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से बिना मार्का के 53 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। इस तरह थाना कोतवाली के एएसआई राजिंदर कुमार ने नाकाबंदी के दौरान बलविंदर सिंह उर्फ गोल्डी निवासी भंडाल बेट को बिना मार्का के 50 नशीले कैप्सूल के साथ दबोचा। थाना सुभानपुर की पुलिस के एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस दल के साथ बेगोवाल रोड पर बिजली घर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान टाटा-207 आती दिखाई दी। शक के आधार पर रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें सेे 10 किलो डोडे चूरापोस्त बरामद हुए। आरोपी की पहचान रणजीत सिंह उर्फ लाड़ी निवासी दड़ेवाली थाना घुमान जिला गुरदासपुर के तौर पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह थाना बेगोवाल के हेड कांस्टेबल गुरनाम सिंह ने बताया कि वह गांव सरूपवाल के पास पीएस प्लाजा रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। उसने हाथों में एक बोरा पकड़ा हुआ था। जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनदीप सिंह निवासी वार्ड. 8 थाना बेगोवाल बताया। जब उसके बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें से 20 बोतल अवैध शराब की बरामद हुईं। उसने बताया कि वह यह शराब आसपास के इलाके में बेचने का काम करता है। इन चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें