फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचला, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
गांव काउनी में एक छात्र को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में 11 वर्षीय लवप्रीत सिंह की मौत हो गई। वह स्कूल जाने के लिए घर के सामने ही सड़क पर अपनी दादी के साथ खड़ा था। कुछ दूरी पर ही वैन पर चढ़ने जा रहा था कि दूसरी तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार दूध के कैंटर ने चपेट में ले लिया। लोगों ने चालक को काबू कर पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन

गांव काउनी निवासी कुलवंत सिंह का बेटा लवप्रीत सिंह छठी कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। चौकी दोदा के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि कैंटर चालक निर्मल सिंह निवासी सिरीएवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें