फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेवल एजेंट ने वर्क वीजा का झांसा देकर छह लोगों से ठगे 25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। क्षेत्र के जीरा गेट स्थित एक ट्रेवल एजेंट ने छह लोगों को वर्क वीजा पर भेजने का झांसा देकर लगभग 25 लाख रुपये ठग लिए। वहीं मलेशिया में पकड़े जाने पर पुलिस ने दो लोगों को बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। जिन्हें वहां से छुड़वाकर भारत लाया गया। पीड़ितों का आरोप है कि ट्रेवल एजेंट के खिलाफ पुलिस के एंटी फ्राड विभाग फिरोजपुर को शिकायत दी थी। जो आरोपियों से मिल गए हैं। जिसके कारण उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है। पीड़ितों का कहना है कि जिला प्रशासन ट्रेवल एजेंटों पर नकेल कसने की बात कह रहा है। लेकिन पुलिस उन्हें इंसाफ नहीं दिलवा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित रेशम सिंह वासी बेदी कालोनी फेस 2 ने प्रेसवार्ता में कहा कि वह छह लोग है। जिनसे उक्त ट्रेवल एजेंट ने धन राशि लेकर वर्क वीजा पर भेजने की बात कही थी। लेकिन उन्हें टूरिस्ट वीजा पर थाइलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया घूमाकर फिर दिल्ली ले आए। रेशम ने बताया कि एजेंट ने सुखविंदर, बलविंदर और धर्मेंदर से ढाई ढाई लाख रुपये, गुरजंट सिंह से एक लाख 75 हजार लेकर वर्क वीजा पर मलेशिया और रेशम सिंह और उसके बेटे रणजीत सिंह से लगभग सौलह लाख रुपये लेकर वर्क वीजा पर कनाडा भेजने की बात कही। रेशम और उसके बेटे रणजीत को टूरिस्ट वीजा पर सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया और थाइलैंड घूमाकर दिल्ली ले आए। जबकि बाकी को टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेज दिया। वहां पर दो लोग अवैध तरीके से घूमते हुए पकड़े गए। जिन्हें बुरी तरह वहां की पुलिस ने पीटा और जेल में बंद कर दिया। रेशम ने कहा कि सभी ने संयुक्त रूप से ट्रेवल एजेंट के खिलाफ पुलिस विभाग के एंटी फ्राड को शिकायत दी है। लेकिन एंटी फ्राड के मुलाजिम आरोपियों के साथ मिल गए हैं। उनकी पुलिस विभाग में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसीलिए इंसाफ लेने के लिए मीडिया के पास आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें