फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम ने जसबीर की निशानदेही पर रंजीत व गुरपिंदर के दो गोदामों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) से बीते शनिवार बरामद की गई 532 किलोग्राम हेरोइन तस्करी की परत-दर-परत खुलने लगी हैं। कस्टम विभाग की ओर से शुक्रवार को अरेस्ट किए गए ट्रक मालिक जसबीर सिंह की निशानदेही से हेरोइन की इस खेप को पाकिस्तान से मंगवाने के लिए गुरपिंदर सिंह को फाइनेंस करने वाले रंजीत सिंह उर्फ राणा उर्फ चीता के उस गोदाम का पता चला है, जहां आईसीपी से आने वाली नशीले पदार्थों को खेप रखी जाती थी।
विज्ञापन

कस्टम विभाग ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ रंजीत सिंह के राम तीर्थ स्थित एक गोदाम को सील किया है। बताया जा रहा कीगोदाम की तलाशी के दौरान 60 बोरी खाली बरामद हुईं हैं। इन्ही बोरियों में भर कर पाकिस्तानी नमक भारत पहुंचाया जाता है। खाली बोरियां मिलने से कस्टम विभाग में हड़कंप मच गया है। गुरपिंदर सिंह द्वारा इसी वर्ष पाकिस्तान से मंगवाई गई नमक की खेप में भी कहीं हेरोइन की खेप तो नहीं आई थी, जो इस गोदाम से दूसरे ठिकानो में भेजी गई हो। इसके साथ ही कस्टम विभाग को गुरपिंदर के एक अन्य गोदाम की जानकारी भी मिली है। यह गोदाम अटारी रेलवे फाटक के नजदीक बताया जा रहा है। कस्टम अधिकारियों ने इस पूरे मामले में चुप्पी साध ली हैं। कस्टम विभाग व पुलिस अभी तक रंजीत व उसके बेटे हरप्रीत को अरेस्ट करने में असफल रही है। इस दोनों की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें