फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की ओवरडोज से 23 वर्षीय नौजवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। नशे के सेवन से नौजवानों के मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सीमांत गांव पुराना बारेके में एक 23 वर्षीय नौजवान की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। वह घर में नशे का इंजेक्शन लगा रहा था। परिवार के सदस्य कामकाज करने के लिए खेतों में गए थे। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह के भीतर जिला फिरोजपुर में नशे के सेवन से पांच नौजवानों की मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीमांत गांव पुराना बारेके निवासी जसविंदर सिंह (23) पुत्र दर्शन सिंह शुक्रवार घर पर अकेला था। परिवार के सभी सदस्य कामकाज करने के लिए खेतों में गए थे। जसविंदर नशे करने का आदी था। घर पर कोई नहीं होने के कारण जसविंदर नशे का इंजेक्शन खुद को लगा रहा था। नशे की ओवरडोज होने के कारण वहीं पर उसकी मौत हो गई। जसविंदर के मरने की खबर तब लगी जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे। घर में जसविंदर का शव पड़ा था और उसके पास इंजेक्शन और सिरिंज पड़ी थी। बताया जसविंदर पिछले लंबे समय से नशा कर रहा था। जसविंदर के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि गांव बारेके में नशा सरेआम बिकता है। पुलिस भी उक्त नशे के सौदागरों से मिली हुई है। गांव में कई नौजवान नशे के दलदल में फंसे हैं। परिजनों ने नशा बेचने वालों और उनसे मिलीभगत रखने वाले पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें