फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जीरा (फिरोजपुर)। फिरोजपुर-जीरा रोड स्थित गांव सुर सिंह वाला के पास बुधवार दोपहर कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे मेें कार बेकाबू होकर ट्रक में टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अमित शर्मा (36) पुत्र रवि शर्मा वासी मसीत वाली गली अपनी नई कार पर सवार होकर फिरोजपुर की तरफ जा रहा था। गांव सुर सिंह वाला के नजदीक उसकी कार बेकाबू हो जाने के कारण ट्रक के साथ टकरा गई। कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई। अमित की एक बेटी और बेटा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


फोटो संख्या-26एफजेडआरपी03 से लेकर 06 तक
कैप्शन--जीरा (फिरोजपुर) के गांव सुर सिंह वाला के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
फोटो संख्या-26एफजेडआरपी07जे
कैप्शन--अमित शर्मा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें