फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार पर लगी ग्रिल से लटकती मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। हरगोबिंद नगर में वीरवार को एक व्यक्ति का शव दीवार पर लगी ग्रिल से लटका हुआ मिला। जिसे देख कर इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान परमजीत सिंह निवासी हरगोबिंद नगर के रूप में हुई है। व्यक्ति की किसी ने हत्या की या उसने आत्महत्या की है पुलिस दोनों ही एंगल से इस केस की जांच करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना 8 के एएसआई मंजीत राम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हरगोबिंद नगर में एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है। मौके पर पहुंच कर देखा तो मृतक का शव पड़ोसियों की दीवार पर लगी ग्रिल पर लटका हुआ था। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति रात खाना खाकर छत पर सोने के लिए गया था। जब उसने सुबह जाकर देखा तो उसका शव पड़ोसियों की दीवार पर लगी ग्रिल से लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों की ओर से हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल पर जांच की जा रही हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद काफी कुछ पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें