फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में नौजवान की मौत मामले में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। सीआईए स्टाफ की हिरासत में नौजवान जसपाल सिंह की संदिग्ध मौत व उसके शव को खुर्द बुर्द करने के मामले में एसआईटी ने बठिंडा जेल में बंद रोशन सिंह को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी रोशन सिंह, मृतक जसपाल और केस के मुख्य आरोपी रणबीर सिंह का करीबी दोस्त है। पुलिस इससे पहले इस केस में मृतक जसपाल के एक दोस्त बिट्टा को भी गिरफ्तार कर चुकी है जो इन दिनों पुलिस रिमांड पर है। बिट्टा पर आरोप है कि उसने ही रणबीर सिंह के कहने पर घटना वाले दिन जसपाल सिंह को फोन करके उसे रत्तीरोड़ी के गुरुद्वारा साहिब में बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक वीरवार को रिमांड पर लिया रोशन सिंह, घटना वाले दिन जसपाल सिंह के साथ गांव रत्तीरोड़ी में हाजिर था और रणबीर सिंह ने दोनों युवकों जसपाल सिंह व रोशन सिंह की पुलिस के पास शिकायत की थी। पुलिस रिकार्ड के अनुसार रोशन सिंह को हाल ही में मोगा पुलिस ने गाड़ियां छीनने के मामले में गिरफ्तार किया था और मोगा में गिरफ्तारी के बाद बठिंडा पुलिस उसे गोनियाना मंडी से सम्बंधित हत्या के एक पुराने केस में प्रोडक्शन वारंट पर बठिंडा ले गई थी। वीरवार को दिन भर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार व जत्थेबंदियों द्वारा पिछले 16 दिनों से एसएसपी दफ्तर के बाहर दिए जा रहे रोष धरने को उठवाने की कोशिशें की जाती रही। तहसीलदार लवप्रीत कौर व एसडीएम परमदीप सिंह द्वारा धरना स्थल पर पहुंचकर परिवार से धरना उठाने का आग्रह किया गया लेकिन परिवार द्वारा पहले अपने बेटे की लाश सौंपे जाने की मांग रखी गई। एक्शन कमेटी का आरोप है कि पुलिस धरने को जबरन उठवाने की साजिशें रच रही है जिसके लिए परिवार के साथ साथ एक्शन कमेटी से जुड़े लोगों को धमकाया जा रहा है। पुलिस ने धरना स्थल पर शामियाना व पंखे आदि सामान उपलब्ध करवाने वाले टेंट हाउस के मालिक को भी धरनाकारियों से अपना सामान वापस ले जाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें