फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में फुफेरे भाई की हत्या, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिल्का। खुईखड़ा गांव मंगलवार रात पारिवारिक झगड़े में एक युवक ने अपने फुफेरे भाई के गुप्त अंगों पर तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर ही। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खुईखड़ा निवासी मृतक सुनील के भाई संदीप ने बताया कि उसके मामा का लड़का बंटी पिछले दो महीनों से अपनी बुआ के घर रहने के लिए आया था। सुनील व उसके ममेरे भाई का आपस में अक्सर विवाद होता रहता था। इस संबंधी में एक पंचायत भी हुई। पंचायत सदस्यों ने फैसला लिया कि बंटी अपने घर लौट जाए। सुनील की मां एवं बंटी इस बात के लिए राजी नहीं थे,।वह बंटी को अपने पास ही रखना चाहती थी। मंगलवार की रात भी सुनील कुमार और बंटी में झगड़ा हो गया। इस पर बंटी ने तेजधार हथियार से सुनील कुमार के गुप्त अंगों पर वार किया। इससे सुनील कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने संदीप कुमार के बयान पर बंटी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें