फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी सरपंच के बेटे पर हमला, बाइक जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसी सरपंच के बेटे की बाइक जलाई
विज्ञापन

पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना बाघापुराना के गांव राजेआणा निवासी कांग्रेसी सरपंच के बेटे पर विरोधी पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान सरपंच का बेटा तो बच गया, लेकिन आरोपियों ने उसकी बाइक जला दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरतेज सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता गुरजोत सिंह वासी विग्गा पत्ती राजेआणा ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका पिता बीते पंचायत चुनाव में सरपंच बना है। उसका पिता कांग्रेसी है और विरोधी पक्ष की उनके साथ पंचायत चुनाव को लेकर ही रंजिश चली आ रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार 31 जनवरी की रात करीब आठ बजे वह अपने बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त हरजीत सिंह को मिलने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया। बहस के बाद आरोपियों ने उस पर ईंटों से हमला कर दिया। किसी तरह से भागकर उसने अपनी जान बचाई। आरोपियों ने उसकी बाइक को आग लगा दी और फरार हो गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर प्रितपाल सिंह, भगवान सिंह, भवनजोत सिंह, सुखदीप सिंह, मोहला सिंह निवासी राजेआणा और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें